हापुड़, अक्टूबर 2 -- Hapur News: नगर के प्राचीन नक्का कुआं शिव मंदिर में चल रही भागवत कथा के सत्यम दिवस की कथा का वर्णन करते हुए कथा व्यास पंडित रामकृष्ण दास महाराज ने बताया कि यदि आपने 6 दिन तक कथा नहीं सुनी हो और सातमें दिन की कथा को श्रवण कर लिया जाए तो भी कथा श्रवण का पूर्ण लाभ प्राप्त हो जाता है। व्यास ने बताया एक बार भगवान श्री कृष्ण को झूठा कलंक लग गया एक सत्राजित नाम के राजा ने भगवान श्री कृष्ण को इसमंतक मणि चुराने का झूठा कलंक लगाया । भगवान श्री कृष्ण को वह मणि जामवंत जी की गुफा में जामवंत जी की बेटी के पास मिली। इसके बाद व्यास जी ने भगवान श्री कृष्णा के सोलह हजार एक सो आठ विवाहों का वर्णन किया। एक नरकासो नाम का लेते था जिसको भोमासुर भी कहते हैं उसने अपने जेलखानों में राजाओं की सोलह हजार एक सो कन्या कैद करके रखी हैं । भगवान श्री ...