हापुड़, सितम्बर 22 -- Hapur News: तहसील धौलाना में मंगलवार को किसानों और आमजन की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (क्रांति) के कार्यकर्ताओं ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। संगठन के हापुड़ जिलाध्यक्ष मनोज गोस्वामी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम तहसीलदार सचिन चौधरी को 13 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा।​किसान आयोग व कर्ज माफी उत्तर प्रदेश में किसान आयोग के गठन और किसानों का कर्ज पूर्ण रूप से माफ करने की मांग की गई है।कृषि कार्यों में उपयोग होने वाले वाहनों को प्रदेश के सभी टोल प्लाजा और गंगा एक्सप्रेस-वे पर टोल से छूट दी जाए। किसान क्रेडिट कार्ड प्रक्रिया को आसान बनाया जाए और बिना भूमि बंधक व बिना गारंटी के कर्ज उपलब्ध कराया जाए।​ यह भी पढ़ें- भारतीय किसान संघ ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन किसानों ...