हापुड़, सितम्बर 21 -- Hapur News: क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर एसडीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई करने की मांग की है। सोमवार को ज्ञापन देने पहुंचे जीते चौहान ने कहा कि किसानों को अभी तक गन्ना भुगतान नहीं हो सका है। भुगतान न होने से किसानों को समस्या का समाना करना पड़ा है। शीघ्र ही मिलों से किसानों का गन्ना भुगतान किया जाए। क्षेत्र में गोवंश की तादात बढ़ गई है, इससे किसानों की फसल को नुकसान हो रहा है।शीघ्र ही गोवंशों को पकड़ कर समस्या का निस्तारण किया जाए। अवैध रूप से खनन किया जा रहा है। ऐसे में इसकी रोकथाम जरूरी है। किसानों को डीएपी यूरिया नहीं मिल रहा है। गंगा एक्सप्रेस-वे पर काफी असुविधा है, जिस पर सुविधा दी जाए। एसडीएम ने शीघ्र ही समस्याओं का निस्तारण करने क...