हापुड़, अक्टूबर 22 -- Hapur News: किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति ने 10 सूत्रीय मांगें रखीं। संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर मांगों का जल्द समाधान करने की मांग की। साथ ही सुनवाई नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। गुरुवार को तहसील में भाकियू लोक शक्ति के संगठन ने गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति कुंतल करने, बकाया गन्ना भुगतान दिलाने, न्यूनतम समर्थन मूल्य एमएसपी की कानूनी गारंटी, किसानों की कर्जमाफी, किसान पेंशन और सस्ती बिजली उपलब्ध कराने की मांग को लेकर तहसीलदार हेमन्त सिंह को ज्ञापन देकर मांग उठाई। इसके अलावा गढ़ खादर क्षेत्र में गंगा किनारे बांध का निर्माण कराने, आवारा पशुओं की समस्या का स्थायी समाधान करने और अनूपपुर डिबाई में खेल स्टेडियम बनवाने की मांग की, भाकियू लोकशक्ति के पदाधिकारियों ने कहा कि क...