Hapur News: भाकियू टिकैत के राष्ट्रीय प्रवक्ता से मिले शिव पंखा कमेटी के सदस्य
हापुड़, अगस्त 22 -- Hapur News: नगर में 27 अगस्त को शिव पंखा महोत्सव के उपलक्ष्य में देवी-देवताओं की भव्य झांकियों से सुसज्जित शोभायात्रा निकलेगी, जिसके समापन पर आसपास के कई जिलों के बैंडबाजों का कंपटीशन भी होगा। शोभायात्रा के लिए समिति के पदाधिकारियों ने भाकियू टिकैत के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को न्यौता दिया है। टिकैत ने नगर में निकालने जाने वाले पंखा यात्रा में शामिल होने का आश्वासन दिया है। महाभारत कालीन गढ़मुक्तेश्वर तीर्थनगरी में सावन पूर्णिमा तथा रक्षा बंधन की पूर्व संध्या शिव पंखा महोत्सव मनाए जाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। पंखा महोत्सव का आयोजन इस बार 27 अगस्त की रात को होना है, जिसको लेकर आयोजन समिति अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी है। आयोजन समिति के अध्यक्ष पंडित शिवम सरपंच ने भाकियू के युवा अध्यक्ष एकलव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.