Hapur News: भाकियू चढूनी कार्यकर्ताओं का टोल प्लाजा पर हंगामा
हापुड़, अगस्त 14 -- Hapur News: टोल प्लाजा पर गाड़ी निशुल्क निकालने के लिए भाकियू चढूनी के जिलाध्यक्ष की हुई नोकझोक के बाद पदाधिकारी टोल पर धरने पर बैठ गए। हालांकि उनको समझाने के बाद मामला शांत कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार भाकियू चढूनी के जिलाध्यक्ष विपिन कुमार शुक्रवार को टोल प्लाजा से गाड़ी में सवार होकर गुजर रहे थे। इसी दौरान टोल शुल्क को लेकर कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में वहां हंगामा शुरू हो गया। हंगामा होने के बाद मौके पर सैंकडों पदाधिकारी टोल पर पहुंच गए। वहां पर उन्होंने हंगामा शुरू करते हुए टोल पर धरने पर बैठ गए। टोल अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर मामले का शांत कराया। इस दौरान पुलिस भी पहुंच गई। हालांकि काफी देर तक गहमागहमी के बाद मामला शांत हो सका।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.