हापुड़, अगस्त 25 -- Hapur News: बाबूगढ़ थाना उपैड़ा में दो भाइयों के साथ गांव के ही चार युवकों ने लाठी डंडे और बेल्टों से मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। ग्राम अटूटा निवासी हर्ष ने बाबूगढ़ थाना पुलिस को बताया कि 24 अगस्त की शाम को वह अपने भाई के साथ घर से किसी काम के लिए ग्राम उपैड़ा किसी काम से गए थे। वहां उपैड़ा निवासी सचिन, आकाश, गौरव अंशुल ने गाली गलौज कर लाठी डंडों, बेल्ट से मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।थाना प्रभारी बाबूगढ़ प्रवीन कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर ग्राम उपैड़ा निवासी सचिन, अंशुल, आकाश और गौरव को ग्राम उपैड़ा से गिरफ्तार कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...