हापुड़, अगस्त 10 -- Hapur News: हापुड़। कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के मोहल्ला शंभूपुरा में एक मकान के लेंटर का प्लास्टर अचानक भरभराकर गिर गया। इस हादसे में कमरे में सो रहा एक व्यक्ति घायल हो गया। हादसे से परिजन और आसपास के लोगों में अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में परिजन ने मलबा हटाकर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मोहल्ला शंभूपुरा निवासी नंदकिशोर अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनका मकान वर्तमान में जर्जर हालत में है। बीते दिनों झमाझम बारिश की वजह से मकान की दीवारों में पानी जमा हो गया था। नंदकिशोर एक कमरे में सो रहे थे। अचानक से कमरे के लेस्टर का प्लास्टर का मलबा उनके ऊपर आकर गिर गया। जिसमें वह दब गया। मलबा गिरने और उसे दबे नंदकिशोर का शोर सुनकर परिजन और आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। ब...