हापुड़, जुलाई 29 -- Hapur News: जनपद के गांव भटैल में जल्द ही स्वास्थ्य उप केंद्र बनेगा। स्वास्थ्य उप केंद्र के बनने से गांव में स्वास्थ्य सेवाओं में बढ़ोत्तरी होगी और गांव के हजारों की संख्या में ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। उन्हें गांव में ही बढ़ी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा। हापुड़ जिले के गांव भटैल में वर्तमान में सरकारी अस्पताल नहीं हैं। जिस कारण गांव के ग्रामीणों को उपचार कराने के लिए हापुड़ आना पड़ता है। बच्चों और गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण एवं अन्य कार्य भी सीएचसी हापुड़ एवं जिला अस्पताल में कराने पड़ते हैं। अब जल्द ही भटैल गांव के ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। गांव में स्वास्थ्य सेवाओं में बढ़ोत्तरी होने वाली है। स्वास्थ्य विभाग ने गांव में स्वास्थ्य उप केंद्र बनाने का निर्णय लिया है। गांव में स्वास्थ्य उप केंद्र के लिए भूमि भी मिल गई है। जल्द...