हापुड़, अक्टूबर 22 -- Hapur News: श्री रामलीला समिति (रजि.) हापुड़ के तत्वावधान में आयोजित श्री रामलीला महोत्सव में रामलीला मंचन से पूर्व समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा भगवान श्री राम जी की विधिवत आरती की गई। प्रधान विनोद वर्मा, महामंत्री उमेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष शुभम गोयल एडवोकेट, वरिष्ठ उपप्रधान सुयश वशिष्ठ सहित अन्य सदस्यों ने आरती कर प्रभु श्री राम का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंचन के दौरान वृंदावन से पधारे व्यास पवन देव चतुर्वेदी महाराज ने भगवान श्री राम के अयोध्या आगमन एवं राजतिलक का मनोहारी प्रसंग प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि रावण वध के पश्चात भगवान श्री राम, माता सीता एवं लक्ष्मण जी अयोध्या वापस लौटे तो अयोध्यावासियों ने दीप प्रज्वलित कर, आतिशबाजी एवं पुष्पवर्षा कर प्रभु श्री राम का भव्य स्वागत किया। भगवान श्री राम के अ...