Hapur News: भगवान विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम से मनी
हापुड़, सितम्बर 17 -- Hapur News: विभिन्न कारोबार से जुड़े कामगारों ने वैदिक रीति रिवाज के साथ शिल्प शास्त्र के कर्ता, साधन, औजार और युक्ति निर्माण के देवता भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना कर सच्ची निष्ठा और कड़ी मेहनत से कामकाज करने का संकल्प दोहराया। गढ़, ब्रजघाट, बहादुरगढ़, सिंभावली, बक्सर, डेहरा कुटी, नानपुर सहित पूरे क्षेत्र में गुरुवार को शिल्प शास्त्र के कर्ता और द्वारिका के निर्माता भगवान विश्वकर्मा की जयंती बड़ी धूमधाम के साथ वैदिक रीति रिवाज से मनाई गई। विभिन्न कामकाजों से जुड़े कामगारों ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना कर उनके चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की। कामगारों ने कामकाज में इस्तेमाल होने वाले औजारों समेत मशीन और कलपुर्जों की पूजा अर्चना कर हवन कुंड में आहुति देकर विश्वशांति, मानव कल्याण और देश समेत अपनी खुशहाली की काम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.