Hapur News: भगवान को कुछ भी अर्पण करते समय हृदय में भावना होनी चाहिए: आनंद कृष्ण महाराज
हापुड़, नवम्बर 26 -- Hapur News: नगर के मोदीनगर रोड स्थित शिव मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के तीसरे दिन गुरूवार को श्री धाम वृंदावन से पधारे कथा व्यास आनंद कृष्ण महाराज ने परीक्षित की जन्म कर्म की कथा और परीक्षित जी को श्राप लगने की कथा का वर्णन किया। इस सुनकर भक्त भाव विभोर हो गए। कथा व्यास आनंद कृष्ण महाराज ने कहा कि परीक्षित जी महाराज ने अपने गुरुजन, संत महात्माओं का अपमान किया, जिसके परिणाम स्वरूप उन्हें सातवें दिन मृत्यु का श्राप लगा। जीवन में मनुष्य को अपने आचार्य, माता-पिता, गुरु और अपने गोविंदा का कभी अपमान नहीं करना चाहिए। उनकी सेवा करनी चाहिए। परीक्षित जी ने गुरु अपमान किया, जिसके कारण उन्हें मृत्यु का श्राप लगा और महाराज जी ने सुंदर-सुंदर भजनों के साथ में विदुर जी महाराज के प्रसंग का वर्णन किया।जिसमें विदुर जी महा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.