Hapur News: भगवंतपुर में गोवंश का शिकार, जंगली जानवर की दस्तक से दहशत
हापुड़, अगस्त 9 -- Hapur News: खादर क्षेत्र के गांव भगवंतपुर में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब सड़क किनारे एक गोवंश का क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला। शव की हालत देखकर ग्रामीणों ने आशंका जताई कि किसी जंगली जानवर, संभवतः तेंदुए ने गोवंश का शिकार किया है। घटना की सूचना फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। बताया गया कि सुबह किसान खेतों की ओर जा रहे थे, तभी उनकी नजर सड़क किनारे पड़े गोवंश के शव पर पड़ी। शव के आसपास संघर्ष और घसीटने जैसे निशान भी दिखाई दिए, जिससे ग्रामीणों की आशंका और गहरा गई। लोगों का कहना है कि देर रात किसी जंगली जानवर ने गोवंश पर हमला किया और उसे अपना निवाला बना लिया।ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ समय से क्षेत्र में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.