हापुड़, सितम्बर 29 -- Hapur News: जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में विकास खंड हापुड़ द्वारा सपनों का भारत सेवाचित्र अभियान के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन केएन पब्लिक स्कूल, बाबूगढ़ छावनी में किया गया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विकसित भारत-2047 के संकल्प से भावी पीढ़ी की आकांक्षाओं एवं विचारों को जोड़ना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपा भाटी ने किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में छिपी प्रतिभा और उनकी वैचारिक अभिव्यक्ति को दिशा देने के लिए ऐसे आयोजन बेहद आवश्यक हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में हापुड़ ब्लॉक के समस्त प्राथमिक, कंपोजिट एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह भी पढ़ें- भारत सेवाचित्र अभियान चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ प्र...