हापुड़, अगस्त 16 -- Hapur News: यातायात पुलिस में तैनात सिपाही सूरज कुमार का उपचार के दौरान नोएडा के एक अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही जहां परिजन में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस अधिकारियों और पुलिस कर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार सिपाही सूरज कुमार मुजफ्फरनगर जनपद के खतौली थाना क्षेत्र के ग्राम रतनपुरी के निवासी था। सूरज कुमार वर्ष 2015 में उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती हुए थे और जनपद में यातायात पुलिस में अपनी सेवाएंं दे रहे थे। बताया गया कि 28 अप्रैल को स्वास्थ्य जैंच के दौरान पता चला कि सूरज कुमार के दिमाग में दो ट्यूमर (कैसर) हैं। इसके बाद से ही उनका उपचार अस्पताल में चल रहा था। शनिवार को अधिक स्वास्थ्य बिगड़ने पर उन्हें नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो ग...