हापुड़, नवम्बर 9 -- Hapur News: यूपी के हरिद्वार में कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले से पहले स्नानघाट की सीढियों की गाद हटवाए जाने के नाम पर रेत खनन का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। जिसमें विधानसभा 2027 चुनाव से पहले सियासत ने खनन से पल्ला झाड़ते हुए सिस्टम से खनन कराए जाने को लेकर नाराजगी जाहिर की है। वहीं रामसर साइट में बिना वाइल्ड लाइफ की परमिशन के रेत खनन पर वन विभाग ने नोटस जारी कर दिया है। वन विभाग ने गढ़ पालिका को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। जिसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। ब्रजघाट तीर्थ नगरी में स्नान घाट के पास करीब साढ़े चार लाख रुपये का टेंड़र गाद निकाले जाने का छोड़ दिया गया। जिसमें स्नान घाट की सीढियों को साफ करने के लिए गाद हटाई जानी थी। सीढियों की सफाई के नाम पर गंगा की गोद से रेत निकाल दिया गया। इतिहास में पहली बार ब्रज...