Hapur News: ब्रजघाट में श्री राम लीला के लिए हुआ भूमि पूजन
हापुड़, सितम्बर 25 -- Hapur News: आगामी रामलीला आयोजन के लिए श्री भागीरथी रामलीला कमेटी द्वारा रामलीला मंचन के लएि भूमि पूजन कार्यक्रम किया। विधि-विधान से हुए पूजन में कमेटी अध्यक्ष गौरव मिश्रा ने भव्य आयोजन की कामना की। शुक्रवार को आचार्य धर्मेंद्र शास्त्री द्वारा ने मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन कराया। अध्यक्ष ने जानकारी दी कि इस वर्ष रामलीला अक्तूबर के प्रथम सप्ताह से शुरू होगी। इस अवसर पर भूमि पूजन के उपरांत मौके पर कमेटी के द्वारा मेले में लगने वाली दुकानों की तहबाजरी का ठेका गंगा नगरी निवासी रजत गोयल उर्फ भोला के नाम 97500 रुपए की उच्चतम बोली पर छोड़ा गया। इस अवसर पर महामंत्री हेमंत गौड़, कोषाध्यक्ष विशाल गुप्ता के साथ सभासद अरुण गौड़, देवेंद्र यादव, दीपक गौड़, विनय मिश्रा,संरक्षक अनिल रस्तोगी, विकास यादव, ओम प्रकाश पहलवान, वरुण सैन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.