Hapur News: ब्रजघाट में प्रधानाध्यापिका से लूटपाट करने वाले बदमाशों का दूसरे दिन भी सुराग नहीं
हापुड़, अक्टूबर 15 -- Hapur News: ब्रजघाट में प्रधानाध्यापिका को बंधक बनाकर मारपीट और लूटपाट करने वाले बदमाशों का घटना के दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग सका है। ओमकार राजेश्वर विद्यालय इंटर कॉलेज की प्रधानाध्यापिका अंजना बंसल के आश्रम में हुई वारदात के बाद पुलिस जांच में जुटी है। बुधवार को पुलिस के आला अधिकारियों ने घटनास्थल का दोबारा निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। मंगलवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे तीन अज्ञात बदमाश प्रधानाध्यापिका अंजना बंसल के आश्रम में घुस आए थे। आरोप है कि बदमाशों ने उन्हें बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा और लूटपाट की। मारपीट में उनके दांत टूट गए, जबकि वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.