हापुड़, अक्टूबर 13 -- Hapur News: गंगा नगरी ब्रजघाट में सोमवार देर रात चार बदमाशों ने स्कूल की प्रधानाचार्या को बंधक बनाकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर बदमाशों ने प्रधानाचार्या के दांत तोड़ दिए और मारपीट कर चेहरे पर चोट पहुंचाई है। बदमाश आश्रम और स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों के डीवीआर भी अपने साथ ले गए। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता अंजला बंसल ने बताया कि वह गंगा नगरी स्थित ओंकार राजेश्वर स्वामी विद्यापीठ इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्या के पद पर तैनात हैं। वह स्कूल के बराबर में स्थित आश्रम में रहती हैं। यह भी पढ़ें- Hapur News: हापुड़ : बदमाशों ने प्रधानाचार्य को बंधक बनाकर की लूटपाट, क्षेत्र में सनसनी सोमवार देर रात चार बदमाश उनके घर में घुस आए। इसी दौरान जब वह शौच क...