Hapur News: ब्रजघाट गंगा में खराब नाव को दूसरी नाव से बांधकर ले जाने का वीडियो वायरल
हापुड़, अक्टूबर 26 -- Hapur News: ब्रजघाट गंगा में श्रद्धालुओं को लेकर चलने वाली नावों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। गंगा में एक नाव को दूसरी नाव से बांधकर खींचकर ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में नावों पर श्रद्धालु बैठे दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि एक नाव में खराबी आने के बाद उसे दूसरी नाव के सहारे खींचकर ले जाया जा रहा था। इस तरह नावों का संचालन श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिहाज से चिंता का विषय बन गया है। आगामी कार्तिक पूर्णिमा के पर्व पर ब्रजघाट में गंगा स्नान के लिए दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान समेत आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। यह भी पढ़ें- Hapur News: कार्तिक पूर्णिमा मेले को लेकर पुलिस अधीक्षक ने किया मार्गों का निरीक्षण पर्व के दौरान गंगा में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.