Hapur News: बौद्ध अध्ययन में मास्टर डिग्री लेने वाले सोहनलाल को विधायक ने किया सम्मानित
हापुड़, जुलाई 3 -- Hapur News: बौद्ध अध्ययन में मास्टर ऑफ ऑर्टस की डिग्री लेने वाले हापुड़ निवासी सोहनलाल को रविवार दोपहर क्षेत्रीय विधायक ने सम्मानित किया। उन्होंने उन्हें भगवान गौतम बुद्ध की मूर्ति भेंट की। मास्टर डिग्री सोहनलाल ने सुभारती विश्वविद्यालय मेरठ से प्राप्त की। क्षेत्रीय विधायक ने सोहनलाल को मिष्ठान एवं माला भी पहनाई। सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने कहा कि सोहनलाल ने 52 वर्ष की आयु में मास्टर ऑफ ऑर्टस बौद्ध अध्ययन में किया। शिक्षा की कोई उम्र नहीं होती है। शिक्षा कभी भी प्राप्त की जा सकती है। हर व्यक्ति को शिक्षा प्राप्त करनी चाहिए। इस दौरान अजय भास्कर, तुषार, संजीव गांधी, देवीदयाल मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.