हापुड़, सितम्बर 24 -- Hapur News: कोतवाली हापुड़ नगर पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनके पास से दो बोतलों में पेट्रोल बरामद किया है। आरोप है कि आरोपी पेट्रोल खुले में बेचते थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग पेट्रोल को बोतल में बेच रहे हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी भागने लगे। पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रख मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...