Hapur News: बैंक सखियों ने मानदेय बढ़ाने की मांग की
हापुड़, अक्टूबर 6 -- Hapur News: मंगलवार को जिले की बैंक सखियों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर मानदेय बढ़ाने और अन्य समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कविता मीणा को सौंपा। ज्ञापन में बैंक सखियों ने बताया कि वे लंबे समय से बैंकों में कार्य कर रही हैं और उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभानी पड़ती हैं। वर्तमान में उन्हें चार हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलता है, जो परिवार के भरण-पोषण के लिए पर्याप्त नहीं है। उन्होंने सरकार से मानदेय बढ़ाकर 800 रुपये प्रतिदिन करने और उनकी सेवा को स्थायी करने की मांग की है।बैंक सखियों ने बताया कि उन्हें ऑनलाइन कार्य करना पड़ता है। ऐसे में मोबाइल रिचार्ज का खर्च और स्कैनर की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। इसके अलावा उन्हें आयुष्मान भारत योजना के तहत कैशलेस चिकित्सा सुविधा से जो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.