Hapur News: बैंक प्रबंधक से अभद्रता करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
हापुड़, सितम्बर 24 -- Hapur News: बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में किठौर रोड पर स्थित ग्राम मुजफ्फरा बागड़पुर स्थित यूनियन बैंक आॅफ इंडिया के प्रबंधक के साथ दो लोगों ने अनैतिक कार्य करने से मना करने पर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मुजफ्फरा बागड़पुर स्थित यूनियन बैंक आॅफ इंडिया के प्रबंधक अक्षय शर्मा ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि 16 सितंबर की दोपहर को वह शाखा के आफिस में अपना बैंक कार्य कर रहे थे। तभी गांव बहरामपुर बाढ़ली निवासी नदीम, नौशाद उनके पास आए और बैंक के अनैतिक कार्य करने के लिए दबाब बनाने लगे। विरोध करने पर उसके साथ गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। आरोपियों ने बैंक के कार्य में आकर बाधित करने की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.