हापुड़, अगस्त 21 -- Hapur News: कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली रोड स्थित एचडीएफसी बैंक की शाखा के शटर में शुक्रवार की तड़के एक तेज रफ्तार कार ने दो बार जोरदार टक्कर मार दी। शटर में टक्कर मारने के बाद आरोपी मौके से फरार गए। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कर सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया। पुलिस आरोपी कार चालक की तलाश कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही कार को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। इस वारदात की सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। हालांकि हिंदुस्तान इसकी पुष्टि नहीं करता है। जानकारी के अनुसार दिल्ली रोड पर रामलीला मैदान से आगे एचडीएफसी बैंक की शाखा है। शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे हापुड़ की ओर से आई एक कार तेज गति से आई और सीधे बैंक के शटर में...