Hapur News: बेमौसम बारिश ने किसानों की बढ़ाई चिंता,
हापुड़, अक्टूबर 30 -- Hapur News: गढ़मुक्तेश्वर, संवाददाता। क्षेत्र में बेमौसम बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बारिश के चलते खेतों में खड़ी धान की पकी फसल को लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई है। क्षेत्र में कुछ किसानों ने धान की कटाई कर ली है, जबकि कुछ किसानों की फसल अभी खेतों में खड़ी हुई है। ऐसे में बारिश के कारण धान की फसल के गिरने, दाने की गुणवत्ता प्रभावित होने और कटाई में परेशानी आने की आशंका बनी हुई है।किसानों के सामने अब रबी की फसलों की बुवाई को लेकर भी संकट खड़ा हो गया है। धान की कटाई के बाद किसान गेहूं, सरसों और आलू की बुवाई की तैयारी में जुटते हैं, लेकिन बारिश के कारण खेतों में नमी बढ़ने और कई स्थानों पर पानी भरने से कृषि कार्य प्रभावित हो रहा है। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई धान की फसल, किसानो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.