Hapur News: बूथ अध्यक्षों को विधायक ने किया सम्मानित
हापुड़, सितम्बर 10 -- Hapur News: गढ़मुक्तेश्वर। नगर मंडल में भारतीय जनता पार्टी द्वारा बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन लव कुश गार्डन में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा गढ़ नगराध्यक्ष दीपक गौड़ ने की, जबकि मुख्य अतिथि विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया रहे। सम्मेलन में गढ़ नगर मंडल के सभी 86 बूथ अध्यक्षों, जिला एवं मंडल पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र संयोजकों तथा पूर्व कार्यकर्ताओं को घड़ी व शॉल पहनाकर सम्मानित किया गया।मुख्य अतिथि विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया ने कहा कि बूथ अध्यक्ष पार्टी की रीढ़ की हड्डी के रूप में कार्य करता है। पार्टी का संदेश बूथ स्तर तक पहुंचाने में बूथ अध्यक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश व प्रदेश विकास के पथ पर आगे बढ़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.