हापुड़, अगस्त 7 -- Hapur News: हापुड़ का शुक्रवार को भी मौसम सुहाना रहा। सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे और रूक-रूककर बारिश की बूंदे गिरती रही। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। हालांकि रूक-रूककर बारिश होने से लोगों ने घरों में कैद रहना ही उचित समझा, ऐसे में बाजारों में आवाजाही काफी कम रही। पिछले तीन दिन से हापुड़ का मौसम खुशनुमा है। तीन दिन से सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो पाए है और आसमान में काले बादल रूक-रूककर बरस रहे है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। गुरूवार की रात से ही आसमान में छाए बादल बरसने शुरू हो गए, यह सिलसिला शुक्रवार को दिनभर जारी रहा। कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश होती रही। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि बारिश की वजह से बाजारों में फिर मायूसी छाई रही, जिससे दुकानदार दिनभर खाली बैठे रहे。 यह भी प...