Hapur News: बुलंदशहर : रेलवे लाइन किनारे अज्ञात युवक का शव मिला, सनसनी
हापुड़, जुलाई 20 -- Hapur News: बुलंदशहर। खुर्जा सिटी रेलवे स्टेशन के निकट तेलियाघाट फाटक के पास रेलवे लाइन किनारे अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तेलियाघाट फाटक स्थित रेलवे लाइन के निकट एक अज्ञात युवक का शव मिला। मृतक की उम्र 30 वर्ष बताई जा रही है। मृतक के सिर पर चोट के निशान थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली खुर्जा नगर प्रभारी रामफल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.