Hapur News: बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक विजयदशमी पर्व मनाया
हापुड़, अक्टूबर 20 -- Hapur News: धर्म और न्याय की जीत का प्रतीक विजयदशमी (दशहरा) पर्व जिले में हर्षोल्लास से मनाया गया। घरों पर गोबर के कूट बनाकर जया-विजया देवियों की पूजा के साथ ही अस्त्र-शस्त्र, बहीखाते, कृषि यंत्र आदि का पूजन किया गया। इसके बाद बहनों ने भाइयों के कानों पर नौरते रखे। भाइयों ने बहनों को सामर्थ्य अनुसार उपहार भेंट किए। जिलेभर में मंगलवार को दशहरा पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। महिलाओं ने घरों पर गोबर के कूट बनाए। घर-परिवार के लोगों ने एकत्र होकर जया-विजया व अपराजिता देवी का पूजन किया। विजयादशमी पूजन में अस्त्र-शस्त्र के अलावा पुस्तक, लक्ष्मी, सरस्वती, दीपक आदि का पूजन किया। व्यापारियों ने अपने बहीखाते तथा किसानों ने अपने कृषि यंत्रों का पूजन कर परिवार की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। यह भी पढ़ें- Shamli News: जलालाब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.