Hapur News: बुजुर्ग किसान से ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
हापुड़, सितम्बर 26 -- Hapur News: क्षेत्र के बैंक में बुजुर्ग किसान से रुपये गिनने के बहाने ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना कपूरपुर में भी रिपोर्ट दर्ज हुई थी। थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि गांव अक्खापुर निवासी उदयवीर सिंह ने थाने में तहरीर देकर उल्लेख किया है कि दो दिन पूर्व वह बैंक से 50 हजार रुपये निकालने के लिए आए थे। रुपये निकालने के बाद वहां खड़े एक युवक ने उनसे रुपये गिनने के लिए कहा। उसकी बात में आकर उन्होंने गड्डी दे दी। जिसके बाद युवक ने उस गड्डी से साढ़े नो हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए सीसीटीवी कैमरों की मदद से जनपद गाजियाबाद के टीला मोड़ निवासी नासिर खान को गिरफ्तार किया। आरोपी से बुजुर्ग से की गई ठगी की रकम के अलावा थाना कपूर में की गई ठगी की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.