हापुड़, अगस्त 23 -- Hapur News: बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में बाइक और बुग्गी की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि पशु की मौके पर ही मौत हो गई। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम अयादनगर दक्षिणी निवासी जोगेंद्र बाइक पर सवार होकर ग्राम अहमदनगर जा रहे थे। रास्ते में अचानक खेत से निकली बुग्गी सामने आने पर भिड़ंत हो गई। हादसे में बुग्गी में लगे पशु की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना देते हुए घायल को नगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर पुलिस और परिजन भी पहुंच गए। घायल का अस्पताल उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।...