हापुड़, नवम्बर 7 -- Hapur News: साइबर ठग नए नए तरीकों से लोगों के साथ ठगी कर रहे हैं। अब एक मामला सामने आया है जिसमें बीमा पालिसी बंद कराकर जमा प्रीमियम ब्याज समेत वापस दिलाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने एक शिक्षक से 29 लाख 17 हजार 490 रुपये ठग लिए। आरोपी ने खुद को भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण का अधिकारी बताकर शिक्षक को अपने जाल में फंसाया। कभी पालिसी निरस्तीकरण शुल्क तो कभी अन्य शुल्क और कर के नाम पर अलग-अलग बैंक खातों में धनराशि जमा कराते रहे। यहां तक कि ठगी को अंजाम देने के लिए आरोपियों ने फर्जी पहचान पत्र और चालान भी भेजे। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Kanpur News: पुरानी पालिसी का पैसा दिलाने के नाम पर 3.39 लाख ठगेठगी की शुरुआत और बीमा पॉलिसी का झांसा हर्ष ...