हापुड़, जुलाई 3 -- Hapur News: उप संभागीय परिवहन विभाग ने मिशन सेफ फ्यूचर के तहत वाहनों की फिटनेस और परमिट नवीनीकरण की वैधता समाप्त को लेकर अभियान शुरू किया है। इस दौरान गुरूवार की सुबह स्कूली वाहनों की जांच की गई, जिसमें दो स्कूली वाहन बिना फिटनेस के सड़कों पर दौड़ती पाई गई, जिन्हें निजामपुर स्थित टीपी नगर थाने में बंद कराया गया है। एआरटीओ (प्रवर्तन) रमेश कुमार चौबे ने बताया कि जिले में पड़ने वाले सभी स्कूली वाहनों के स्वामियों को पत्र भेजा गया है, इसमें एक जुलाई से शुरू हुए मिशन सेफ फ्यूचर अभियान को लेकर सभी दस्तावेजों लेकर उपस्थिति होने के आदेश दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- Santkabir Nagar News: स्कूली वाहनों की होगी सघन जांच विभागीय रिकार्ड के अनुसार, फिटनेस और परमिट समाप्त होने पर आठ वाहनों का पंजीयन प्रमाण-पत्र निलंबित कर दिया है। अब गुर...