Hapur News: बिना नंबर प्लेट पांच लोगों को बैठाकर दौड़ाई बाइक
हापुड़, जुलाई 28 -- Hapur News: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें एक बाइक पर पांच सवारियों को लेकर बाइक सवार तेजी से फर्राटा भर रहा है। बाइक पर पीछे नंबर प्लेट भी नहीं लगी है। अब वीडियो के वायरल होने के बाद यातायात पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि हिंदुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। सोशल मीडिया पर मंगलवार को एक वायरल वीडियो हुई। जिसमें एक बाइक पर एक व्यक्ति बैठा है। जबकि पीछे महिला बैठी हुई है। बीच में दो बच्चे और एक बच्चे को गोदी में बैठाया हुआ है। इस वीडियो में यातायात नियमों का खुला उल्लंघन किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो शहर के मेरठ रोड का बताया जा रहा है। इस वीडियो को किसी राहगीर द्वारा बनाया गया है। अब यातायात पुलिस इस वायरल वीडियो की जांच में जुट गई है। यातायात प्रभारी नरेश कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.