हापुड़, जुलाई 18 -- Hapur News: कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला में एक व्यक्ति पत्नी को बिना तलाक दिए दूसरा निकाह करने के लिए पहुंच गया। इसकी सूचना मिलते ही पत्नी भी परिवार के साथ मौके पर पहुंच गई और जमकर हंगामा हुआ। इससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। महिला का आरोप है कि सात साल पहले उसका आरोपी से निकाह हो चुका है। उससे दहेज की मांग कर मारपीट की जाती थी। जिसका मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। पत्नी के पहुंचने के कारण निकाह नहीं हो सका। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने बताया कि हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति के साथ करीब सात साल पहले उसका निकाह हुआ था। शादी में हैसियत के अनुसार परिजन ने दान दहेज दिया था। 4 अक्टूबर 2023 को उन लोगों ने गाजियाबाद में रजिस्टर्ड मैरिज भी की थी। कुछ समय बाद स...