Hapur News: बिजली सप्लाई ठप, आधे शहर में रातभर ब्लैक आउट
हापुड़, जुलाई 13 -- Hapur News: नगर के दिल्ली रोड के पास 33केवी लाइन में शनिवार की रात अचानक फाल्ट हो गया। इससे आधे शहर की बिजली रातभर गुल रही। रातभर बत्ती गुल होने से लोगों को भरी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालाकि रविवार की सुबह बिजली बहाल होने पर उपभोक्ताओं ने चैन की सांस ली। लेकिन रातभर लोगों को घर की छतों पर रात गुजारनी पड़ी, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी में परेशान होना पड़ा। शहर में बिजली व्यवस्था पूरी तरह धड़ाम हो चुकी है। शनिवार को रात दिल्ली रोड की 33केवी लाइन में अचानक फाल्ट हो गया, इससे दिल्ली रोड बिजली घर, रामपुर रोड बिजली घर और टाउन हॉल बिजली घर की सप्लाई ठप हो गई। काफी देर बाद बिजली विभाग के कर्मचारियों ने फाल्ट की तलाश कर दुरूस्त कर दिया, लेकिन दोबारा फाल्ट होने से इन सभी बिजली घरों की सप्लाई पुन: ठप हो गई। फाल्ट नहीं मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.