हापुड़, जुलाई 20 -- Hapur News: किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में बिजली विभाग के खिलाफ गढ़ तहसील का घेराव कर प्रदर्शन किया। संगठन ने गढ़ क्षेत्र के जेई संजय कुमार और संबंधित लाइनमैन पर उपभोक्ताओं से अभद्र व्यवहार, भ्रष्टाचार और मनमानी करने के आरोप लगाते हुए उन्हें तत्काल हटाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि बिजली विभाग के कुछ कर्मचारी मीटर लगाने, नए विद्युत कनेक्शन जारी करने, नाम परिवर्तन कराने तथा गलत बिजली बिलों को सही करने के नाम पर उपभोक्ताओं से रुपये मांगते हैं। आरोप लगाया गया कि रुपये न देने वाले किसानों और मजदूरों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर लगवाए जाते हैं और उनके कार्यों में टालमटोल की जाती है। संगठन का कहना है कि इस संबंध में लंबे समय से शिकायतें मिल रही हैं, लेकिन को...