हापुड़, अक्टूबर 9 -- Hapur News: ग्राम देहरा में बिजली चेकिंग करने पहुंची विभागीय टीम के साथ कथित तौर पर अभद्रता, मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया है। आठ अक्तूबर की सुबह हुई इस घटना के संबंध में धौलाना थाने में 25 से अधिक लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

बिजली टीम से अभद्रता और मारपीट का आरोप पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।एफआईआर सुबह करीब 6:50 बजे बिजली विभाग की टीम धौलाना क्षेत्र में 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र से संबंधित कार्रवाई के लिए पहुंची थी। इसी दौरान कुछ लोगों द्वारा टीम को घेरने और कर्मचारियों के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाया गया है। शिकायत में मारपीट, गाली-गलौज और सरकारी काम मे...