हापुड़, जुलाई 4 -- Hapur News: कोतवाली क्षेत्र में इन दिनों एक युवक द्वारा सांप का रेस्क्यू किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टी नहीं करता है। जानकारी के अनुसार पिलखुवा स्थित नेशनल हाईवे पर एक सांप बिजली के खंभे पर उल्टा लटका हुआ दिखाई दिया। सांप को देखकर राहगीरों और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई तथा मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। भीड़ बढ़ने के कारण कुछ समय के लिए जाम जैसी स्थिति भी बन गई। सूचना मिलने पर रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम के एक सदस्य ने सावधानीपूर्वक सांप को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया और उसे आबादी से दूर सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की तैयारी की। रेस्क्यू के दौरान मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली और युवक के साहस व सूझबूझ की सराहना की। घटना का वीडियो सोशल मी...