हापुड़, जुलाई 11 -- Hapur News: हापुड़। जनपद हापुड़ के परिषदीय सरकारी स्कूलों में हजारों की संख्या में बच्चे शिक्षा प्राप्त करते हैं। वर्तमान में बारिश ने बच्चों की परेशानी को बढ़ा दिया है। किसी स्कूल के परिसर में बारिश के कारण जलभराव हो गया है तो किसी स्कूल के जाने वाले रास्ते पर बारिश का गंदा पानी भर जाता है। सिंभावली के एक स्कूल में जलभराव की वीडियो भी वायरल हुई है। बारिश के पड़ने से स्कूलों की बिल्डिंग में सीलन तक आ गई हैं। ऐसे में स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को परेशानी झेलनी पड़ती है। आपके प्रिय समाचार पत्र हिन्दुस्तान टीम ने स्कूलों की पड़ताल की तो हकीकत सामने आई। -दो स्कूलों की छतों से पानी टपका, प्लॉस्टर भी छूटकर नीचे गिरा यह भी पढ़ें- Mathura News: बारिश से 10 फीसदी स्कूलों में हो जाता है जलभरावस्कूलों की स्थिति हापुड़। जिले में सभी जर्...