Hapur News: बारिश से लड़खड़ाई बिजली आपूर्ति, तीन बिजली घर ठप
हापुड़, जुलाई 15 -- Hapur News: हापुड़ में मंगलवार की रात मौसम अचानक बदल गया। आसमान में घने काले बादल छा गए। कुछ देर बाद आंधी के साथ झमाझम बारिश होने लगी। करीब आधा घंटे की बारिश से मौसम सुहाना हो गया, लेकिन बिजली व्यवस्था लड़खड़ा गई। दिल्ली रोड 33केवी लाइन में फाल्ट होने से तीन बिजली घरों की सप्लाई ठप हो गई। रात एक बजे तक बिजली गुल होने से उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि बिजली बहाल होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। हापुड़ में मंगलवार को दिनभर भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो गया। लेकिन रात करीब साढ़े नौ बजे आसमान में घने काले बादल छा गए। इसके बाद आंधी के साथ झमाझम बारिश होने लगी। करीब आधा घंटे तक आंधी के साथ बारिश की बूंदे गिरती रही। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन दिल्ली रोड 33केवी लाइन में फाल्ट हो गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.