Hapur News: बारिश से बिजली सप्लाई धड़ाम, टाउन हॉल बिजली घर 12 घंटे रहा बंद
हापुड़, जुलाई 9 -- Hapur News: जिले में पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। बारिश की वजह से हापुड़ की बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई। अधिकांश बिजली घरों व विद्युत लाइनों में फाल्ट होने से कहीं पांच घंटे, तो कहीं दो से तीन घंटे बिजली सप्लाई ठप रही। सबसे ज्यादा हालात टाउन हॉल बिजली घर से जुड़े उपभोक्ताओं के रहे। यहां बुधवार की देर शाम से गुरूवार की शाम तक बिजली सप्लाई ठप रही। ऐसे में उपभोक्ताओं को अपने दैनिक कार्य नहीं कर सकें। उधर, बारिश की वजह से निगम के कर्मी लाइनों को ससमय दुरूस्त नहीं कर पाए। जिससे उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ा। बारिश की वजह से दिल्ली रोड बिजली घर की दिल्ली रोड स्थित बालाजी मंदिर के पास 33केवी लाइन में बुधवार की रात फाल्ट हो गया। ऐसे में टाउन हॉल बिजली घर व दिल्ली रोड बिजली घर से जुड़े उपभोक्ताओं की बिजली बाधित हो गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.