हापुड़, अगस्त 12 -- Hapur News: सावन के पवित्र महीने में हरिद्वार एवं पावन नदियों से गंगाजल लेकर आ रहे डाक कांवड़ियों की सेवा और स्वागत का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में वरिष्ठ समाजसेवी प्रताप सिंह चौहान की अगुवाई में स्थानीय लोगों ने डाक कांवड़ यात्रियों के दल का पुष्पवर्षा कर गर्मजोशी से स्वागत किया।​ मौसम के बदलते मिजाज और तेज बारिश के बावजूद भोले के भक्तों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। जैसे ही डाक कांवड़ियों का जत्था पहुँचा, प्रताप सिंह चौहान और उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उन पर फूलों की वर्षा कर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे लगाए। यह भी पढ़ें- पीड़ा बनी पूजा, थकान बनी तपस्या... भोलेनाथ की भक्ति में निरंतर बढ़ रहे कांवरियास्वागत समारोह स्वागत समारोह के दौरान प्रताप सिंह चौहान ने डाक कांवड़ियों के दल को स्मृति चिह्न (ट्रॉफी) प्रदा...