Hapur News: बारिश में बिजली के पोल पर उतरा कंरट, गोवंश व कुत्ता आया चपेट में
हापुड़, जुलाई 28 -- Hapur News: शहर के मेरठ रोड पर स्थित आवास विकास में मंगलवार को बारिश के दौरान बिजली के एक पोल में करंट उतर आया। इस दौरान एक गोवंश और एक कुत्ता करंट की चपेट में आ गए। गनीमत रही कि इस दौरान किसी व्यक्ति को करंट नहीं लगा। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। लोगों ने पोल में करंट उतरने की सूचना पावर कारपोरेशन के अधिकारियों को दी। जिसके बाद कर्मियों ने पहुंचकर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया। जानकारी के अनुसार, आवास विकास में टैगोर शिक्षा सदन स्कूल के पास मंगलवार को शहर में हुई झमाझम बारिश की वजह से एक बिजली के पोल में करंट उतर आया। परिणामस्वरूप तेज प्रवाह का करंट सड़क पर दौड़ पड़ा। इस करंट की चपेट में आकर एक गोवंश और एक कुत्ता आ गए। जब लोगों ने गोवंश और कुत्ते को करंट के झटके में देखा तो उन्होंने तत्काल पावर कारपोरेशन के अधिकारियों को इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.