Hapur News: बारिश में बह गया लाखों का मरम्मत कार्य
हापुड़, सितम्बर 6 -- Hapur News: सावन माह में कांवड़ यात्रा को देखते हुए सरकार के आदेश पर विभाग ने गढ़ क्षेत्र की प्रमुख सड़कों के गड्ढों को भरने का काम कराया था। उस समय लाखों रुपये खर्च कर सड़कों को राहगीरों के लिए सुरक्षित और सुगम बनाने का दावा किया गया, लेकिन कुछ ही दिनों बाद हुई तेज बारिश ने विभागीय कार्य की गुणवत्ता की पोल खोलकर रख दी। बारिश के पानी के साथ सड़क पर डाली गई सामग्री बह गई और कई स्थानों पर दोबारा गहरे गड्ढे बन गए हैं। गढ़ स्याना मार्ग, मेरठ मार्ग, मेला मार्ग और तहसील मार्ग समेत क्षेत्र की कई प्रमुख सड़कों पर जगह-जगह भयंकर गड्ढे हो गए हैं। इन मार्गों से प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहन और राहगीर गुजरते हैं। गड्ढों के कारण बाइक सवारों के गिरने का खतरा बना हुआ है, जबकि कार और अन्य वाहनों को भी क्षति पहुंच रही है। स्कूल जाने वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.