हापुड़, जुलाई 9 -- Hapur News: पिछले 24 घंटे की लगातार बारिश से हर तरह हाहाकार मच गया है। शहर की सड़क और बाजार पानी से लबालब हो गई। ऐसे में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संजय मिश्रा अपनी टीम के साथ बारिश में ही सड़कों पर उतर गए। उन्होंने कई सरकारी दफ्तरों व प्रमुख सड़कों पर जैट पंप लगाकर पानी की निकासी कराई। इसके अलावा मशीनों के माध्यम से नालों की डाट से कूड़ा निकलवाया, ताकि बारिश बंद होते ही निकासी हो सकें। शहर के अतरपुरा चौराहा पर झमाझम बारिश से जलभराव हो गया। ऐसे में अधिशासी अधिकारी संजय कुमार मिश्रा अपनी टीम के साथ पहुंचे, उन्होंने पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा के पास नाले की डाट की सफाई कराकर पानी निकासी कराई। इसके बाद उन्होंने एसडीएम सदर और एलएन रोड पर जैट पंप लगवाकर पानी की निकासी कराई。 यह भी पढ़ें- Amroha News: झमाझम बारिश से ज...