Hapur News: बारिश में गिरा मकान, बाल बाल बचा परिवार
हापुड़, जुलाई 11 -- Hapur News: सिंभावली। क्षेत्र के गांव वैट में रहने वाले मजदूर का बारिश से मकान गिर गया। गनीमत रही कि परिवार हादसे में बाल बाल बच गया। पीड़ित परिवार ने प्रशासन के अधिकारियों से सहयोग राशि दिलाने की मांग की है। गांव निवासी छोटे अली मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। पिछले कुछ दिनों से बीमारी के कारण काम पर नहीं जा पा रहे हैं, जिससे आर्थिक स्थिति भी कमजोर हो गई है।बताया कि लगातार हो रही वर्षा के दौरान उनकी पत्नी सुहालिन, बेटा शहजाद और बेटी निदा घर में मौजूद थे। तभी अचानक कच्ची छत भरभराकर गिर गई। छत गिरने से पहले सभी लोग बाहर निकल आए, जिससे किसी को चोट नहीं आई। यह भी पढ़ें- Hapur News: धौलाना में कच्चे मकान की छत ढही, बाल-बाल बचा परिवार हालांकि, मकान में रखा घरेलू सामान मलबे में दब गया, जिसे बाद में बाहर निकलवाया गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.