Hapur News: बारिश में अंडरपास बने तालाब, दर्जनों गांवों का आवागमन हुआ प्रभावित
हापुड़, जुलाई 9 -- Hapur News: पिछले दो दिन से लगातार हो रही बारिश ने रेलवे की पोल खोलकर रख दी है। मेरठ-खुर्जा रेलवे ट्रैक पर ग्रामीणों को सहूलियत देने के लिए बनाए गए अंडरपास पानी से लबालब हो गए। जिस वजह से दर्जनों गांव के ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि रेलवे अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी अंडरपास में जलभराव की समस्या का समाधान नहीं करा जा रहा है। मजबूरी में ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर कई फुट गहने पानी से होकर निकलना पड़ रहा है। मानसून ने दस्तक दे दी है। बीते दो दिनों से शहर और आसपास के गांवों में लगातार झमाझम बारिश हो रही है, जिससे मौसम खुशनुमा हो गया है और गर्मी से लोगों को राहत तो मिली, लेकिन जगह-जगह पानी भरने से लोगों का हाल-बेहाल हो गया है। सबसे बुरी स्थिति रेलवे द्वारा बनाए गए अंडरपास की है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.