हापुड़, अगस्त 14 -- Hapur News: कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र में मेरठ रोड तिराहा के पास स्थित सुलभ शौचालय के बाहर खुले पड़े बिजली के तार की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मृत्यु का कारण पता चल सकेगा। वहीं हादसे के कारण मौके पर अफरा तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को एक व्यक्ति मेरठ तिराहा पर शौचालय के पास से निकल रहा था, तभी वहां से निकल रहे तार की चपेट में आकर वह करंट लगने से झुलस गया और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- Hardoi News: करंट लगने से छठवीं के छात्र की मौत मौके पर आसपास के काफी संख्या में लोग एकत्र ...